Radhe Krishna Hindi Shayari (राधे कृष्ण हिंदी शायरी )

 

Radhe Krishna Hindi Shayari (राधे कृष्ण हिंदी शायरी )





“पीर लिखो तो मीरा जैसी,
मिलन लिखो कुछ राधा सा,
दोनों ही हैं कुछ पूरे से,
               दोनों में ही वो कुछ आधा सा”

राधे-राधे



“पर्दा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी,
मेरे पास वक्त कम है और बातें हैं ढेर सारी”

राधे-राधे




“एक तरफ साँवले कृष्ण दूसरी तरफ राधिका गोरी,
जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चाँद चकोरी”

राधे-राधे



“पाने को ही प्रेम कहे जग की ये है रीत,
प्रेम का सही अर्थ समझायेगी राधा-कृष्णा की प्रीत।”

राधे-राधे



"राधा-कृष्ण की भक्ति में मगन दुनिया है सारी,
दोनों की मोहिनी मूरत लगती है बहुत प्यारी।
कान्हा संग राधा है, तो राधा रंग हैं मुरारी,
इनके आशीर्वाद ने भक्तों की बिगड़ी किस्मत है संवारी।"

राधे-राधे




"पूर्ण हैं श्रीकृष्ण परिपूर्ण है श्रीराधे,
आदि हैं श्रीकृष्ण अनंत है श्रीराधे।
सदा साथ लिए जाते हैं ये दोनों नाम,
राधा-कृष्ण बनाएं आपके सभी बिगड़े काम।"

राधे-राधे



"जब सुकून ना मिले दिखावे की बस्ती में
तब खो जाना राधा नाम  की मस्ती में।"

राधे-राधे




"अभी तो बस इश्क़ हुआ है राधे से
मंजिल तो बरसाने में ही मिलेगी…!!"

राधे राधे



" चारों तरफ फैल रही हैं,
इनके प्यार की खुशबू थोड़ी-थोड़ी
कितनी प्यारी लग रही हैं,
साँवरे-गोरी की यह जोड़ी।। "

राधे राधे




" बड़ा मीठा नशा है राधा नाम का। 
वक्त गुजरात गया और हम आदि होते गए।।"

राधे राधे



“राधा” के सच्चे प्रेम का यह ईनाम हैं। 
कान्हा से पहले लोग लेते “राधा” का नाम हैं।। 

राधे राधे



सांवरे तेरी मोहब्बत को,
नया अंजाम देने की तैयारी हैं।
कल तक मीरा दीवानी थी,
आज मेरी बारी हैं।

राधे राधे



कन्हैया को राधा ने प्यार का पैगाम लिखा,
पूरे खत में सिर्फ राधा  का ही नाम लिखा !

राधे राधे




Post a Comment

0 Comments